आसनसोल मे तृणमूल सुप्रीमो ने जनसभा को किया संबोधित

आसनसोल मे  तृणमूल सुप्रीमो ने जनसभा को  किया संबोधित

आसनसोल: तृणमूल सुप्रीमो एवं राज्य की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने आज आसनसोल के पोलो ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आसनसोल के लोगों को बीते लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीत के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही अपने वक्तव्य में बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कई बातें कही. सबसे पहले उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताई कहा राज्य सरकार की सभी योजनाएं आम लोगों के लिए है. जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. हमारी सरकार आने के बाद यहां नए जिले के साथ साथ कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट एवं कई और संस्थान बनाए गये हैं. मैं आसनसोल के अच्छे भविष्य की कामना करती हूं यहां के लोग स्वस्थ रहें एवं आगे बढ़े आप सब का जीवन बेहतर हो.जनसभा को लेकर टीएमसी कर्मियों में खासा उत्साह देखा गया।

मंगलवार सुबह से ही टीएमसी नेता और कर्मियों का पोलो ग्राउंड में जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिल्पांचल के तमाम छोटे -बड़े सभी नेता भी सभा शुरू होने से बहुत पहले से ही पोलो मैदान में आ चुके थे और अंतिम चरण की तैयारियों का जायज़ा ले रहे थे । आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक आसनसोल लोकसभा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती जमुरिया के विधायक हरेराम सिंह रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी दोनो घोषित उपमेयर अभिजित घटक वसीम उल हक़ वी शिवदासन उर्फ दासू सहित आसनसोल नगर निगम के सभी एमआईसी टीएमसी पार्षद से लेकर ब्लॉक स्तर के नेता कर्मध्यक्ष कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में टीएमसी समर्थक उपस्थित थे | सभा के अंत में सभी ने एक सुर में राष्ट्रगान किया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0