दुर्गापुर में तुलसी जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दुर्गापुर में तुलसी जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दुर्गापुर : अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा तुलसी जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तुलसीदास जी के जीवन और कार्यों पर आधारित लेख लिखने की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई, जिसके उपरांत तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर परिषद के गणमान्य लोग उपस्थित थे और उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्कृष्ट बच्चों को सम्मानित किया गया और इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में तुलसीदास जी के जीवन और कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी और उनकी साहित्यिक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला।

इस अवसर पर संस्था के नरेश शर्मा, धर्मेंद्र यादव, उपेंद्रनाथ मिश्रा, श्याम मंडल, अनोज भारती, अध्यनंद साव, बलीराम चौधरी, रणबीर लाल, राजू सिंह, उपनेश कुमार, शिव सागर उपाध्याय, सीताराम साह, रामेश्वर यादव, महेंद्र राय आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1