त्योहारों को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस की पैनी नजर
*कुल्टी(अमन राय)* : रामनवमी और रमजान के मौके पर पुलिस प्रशासन विशेष अलर्ट पर है।त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो और कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। रामनवमी को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में रूट मार्च एवं शांति बैठक का आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम में कुल्टी थाना क्षेत्र के कुल्टी क्लब में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजनीतिक दल, अखाड़ा समिति व कुल्टी विधानसभा से सभी समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी, कुल्टी एसीपी कुल्टी आईसी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस मौके पर डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा दिये गये रूट मैप के अनुसार ही अखाड़े को खोला जाये, इसके अलावा क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि को काफी संवेदनशील तरीके से बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा डीजे बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी और अखाड़े के दौरान किसी भी तरह के हथियार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा | उन्होंने बताया की किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर प्रशासन का सहयोग ले |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?