पांडेश्वर विधायक का मानवीय चेहरा
पांडेश्वर (अमन राय): पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर एक अलग ही माहौल रहता है. लोग इस दिन का महीनों से इंतजार करते हैं. नए-नए वस्त्र पहनकर पंडालों में प्रतिमा दर्शन के लिए लोग अपने सगे संबंधी एवं दोस्तों के संग निकलते हैं. लेकिन इसी समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इतने बड़े त्यौहार में भी अपने एवं अपने परिवार के लिए नए वस्त्र नहीं खरीद पाते. ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर पांडेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने क्षेत्र के आर्थिक ढंग से कमजोर जरूरतमंदो में वस्त्र वितरण का बीड़ा उठाया है. जिसकी शुरुआत भी उन्होंने कर दी है सैकड़ों महिलाओं को नए वस्त्र दिए जा चुके हैं. एवं आने वाले दिनों में भी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में क्रमशः वस्त्र वितरण किए जाएंगे.

नवोग्राम, बैधनाथपुर एवं केंदा पंचायत आदि क्षेत्रों में महिलाओं को नए वस्त्र दिए गए. जिन महिलाओं को वस्त्र मिला उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. सभी ने दुर्गापूजा से पहले नए वस्त्र पाकर काफी खुश दिखी एवं धन्यवाद दिया. विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का कहना है हर व्यक्ति को दुर्गापूजा में नए वस्त्र पहन कर पूजा प्रतिमा दर्शन करने का अधिकार है. कहां सभी प्रशासन का सहयोग करते हुए पंडाल एवं प्रतिमा दर्शन करें. उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगल कामना के साथ दुर्गापूजा एवं दशहरे की शुभकामनाएं दी.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?