ईसीएल की 61वीं कॉर्पोरेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन
सांकतोडिया(अमन राय): ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की 61वीं कॉर्पोरेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक दिनांक 03 फरवरी 2023 को ईसीएल के दिशेरगढ़ क्लब, झालबगान, संक्तोरिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री उज्ज्वल ताह, उप महानिदेशक, पूर्वी क्षेत्र, खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने की।
इस अवसर पर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए. पी. पांडा, ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री एन. के. सिंह और ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। ट्रेड यूनियनों की ओर से श्री कल्याण बनर्जी ने सीएमएस (एटक) का, श्री बिनोद सिंह ने सीएमएसआई (सीटू) का, श्री जितेन मंडल ने डब्ल्यूबीकेएमएस (यूटीयूसी) का, श्री शाबे आलम ने सीएमसी (एचएमएस) का, श्री महेंद्र गुप्ता ने केएससी (बीएमएस) का और श्री दिनेश शर्मा ने इंडियन माइन मैनेजर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया।
बैठक में पूर्वी क्षेत्र और मध्य क्षेत्र के डीजीएमएस अधिकारी, ईसीएल मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सभी क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी और आंतरिक सुरक्षा संगठन के अधिकारी भी शामिल हुए। श्रमिकों और खानों की सुरक्षा के सभी पहलुओं पर "जीरो हार्म पोटेंशियल” का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में मिलकर काम करने के लिए सभी हितधारकों की प्रतिबद्धता के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?