पुरुलिया जिला पुलिस ने दो शातिरों को किया गिरफ्तार
पुरुलिया (अमन राय ):देश दुनिया में समय दर समय नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है. लोग आज एंड्राइड मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप फेसबुक आदि पर पूरी तरह सक्रिय है. लोग अपने सगे संबंधियों को इन माध्यमों से जोड़े रखे हैं एवं पूजा, उत्सव इत्यादि का फोटो, वीडियो, मैसेज शेयर करते हैं. लेकिन अब कुछ शातिरों की काली साया इन पर पड़ गई है और अब वह इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. फर्जी अकाउंट बनाकर अपनी दुकानदारी चला रहे हैं. ऐसा ही एक ठगी का मामला सामने आया है. पुरुलिया जिला के एसपी अभिजीत बैनर्जी आईपीएस ने एक प्रेस वार्ता के दौरान एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. उन्होंने कहा एक अज्ञात शातिर गैंग ने फेसबुक पर जिला एसपी के नाम पर फर्जी अकाउंट खोलकर आर्थिक ठगी कर रहे थे. पुलिस को जब इस बात की खबर लगी तो पुलिस ने अपने संसाधनों के माध्यम से इसकी तहकीकात चालू की और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर इनके पूरे नेटवर्क के बारे में पता कर रही है. इसके अलावा पुलिस यह भी पता कर रही है कि अब तक इन्होंने कितने लोगों को चूना लगाया है. पुलिस ने सभी सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?