काली मंदिर में शेड का निर्माण कार्य पूरा, मंत्री ने किया उद्घाटन

काली मंदिर में शेड का निर्माण कार्य पूरा, मंत्री ने किया उद्घाटन

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 40 नंबर वार्ड स्थित पूर्वाषा काली मंदिर में शेड ना होने के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. मंदिर में होने वाले विशेष पूजा के समय में भक्तों को खुले आसमान के नीचे ही प्रसाद ग्रहण करना पड़ता था. क्षेत्र के ही एक समाजसेवी व्यक्ति ने शेड लगवाने का बीड़ा उठाया एवं उसे पूरा भी किया. निर्माण कार्य पूरा होने पर इसका विधिवत उद्घाटन एवं शिलापट का अनावरण मंत्री मलय घटक ने किया. इस अवसर पर एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, पार्षद मौमिता विश्वास सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित थे. इस अवसर पर मंत्री मलय घटक ने मंदिर शेड निर्माण के लिए समाजसेवी की प्रशंसा की और कहा इस शेड के निर्माण से मंदिर के आयोजन में अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0