पूर्व बर्दवान जिला के कटवा थाना पुलिस का दम

पूर्व बर्दवान जिला के कटवा थाना पुलिस का दम

 पूर्व बर्दवान (अमन राय ):पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक आभूषण के दुकान में चोरी की घटना सामने आई. चोरों ने आभूषण की दुकान में रखी कीमती सामान पर अपना हाथ साफ कर खुली चुनौती देते मौके से फरार हो गए. इस घटना की शिकायत पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने  इस विषय को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर मामले की जांचशुरू की गई. पुलिस सीसीटीवी कैमरे,सहित पुलिस अपने संसाधन के माध्यमों की मदद से इस मामले की गहनता से जांच की जा रही थी.पुलिस टीम की सही दिशा में जांच एवं कड़ी मेहनत के फलस्वरुप पुलिस शातिरो के गिरेबान तक पहुंच गई और इस मामले में महज 72 घंटे के अंदर सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब होती है. पुलिस को उनके पास से लाखों रुपए के सोने के आभूषण,नगदी,चांदी के आभूषण,पांच एकनाली पिस्टल, 40 राउंड गोलियां और धारदार हथियार सहित कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं.पुलिस को शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह के लोग पहले क्षेत्र में निरीक्षण करते हैं एवं किराए पर मकान लेकर शहर में कंबल, कुल्फी आदि बेचने दिखावा करते हैं. ताकि लोगों को उनके मंसूबे का पता ना चल पाए. पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच कर रही है.पुलिस अब यह पता कर रही है की इन लोगों ने अब तक कहां-कहां ऐसी वारदात को अंजाम दिया है. साथ ही पुलिस यह भी पता कर रही है कि इनके गैंग में और कितने शातिर है ताकि इस पूरे गैंग को निस्तेनाबूत किया जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0