बांकुड़ा जिले के थानो में मिली शिकायत को पुलिस ने किया निपटारा 

बांकुड़ा जिले के थानो में मिली शिकायत को पुलिस ने किया निपटारा 

 बांकुड़ा(अमन राय ) : बांकुड़ा जिला पुलिस की ट्रैक रिकॉर्ड बता रही है कि बांकुड़ा जिले के थानो में न केवल शिकायत लिखी जाती है बल्कि उन शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई भी किया जाता है. कई ऐसे मामले हैं जिनकी सफलता के विषय में बांकुड़ा जिले के एडिशनल एसपी सिद्धार्थ दर्जी, WBPS ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया बांकुड़ा थाना मे विगत20 सितंबर को सुबह दस बजे,बांकुड़ा पीएस से 14साल की दो नाबालिग लड़कियां और इंदपुर पीएस से एक नाबालिग लड़की, जो 14 साल की थी, स्कूल के समय से लापता होने के दो मामले दर्ज किए गए |जीसके उपरांत बांकुड़ा पीएस और इंदपुर पीएस द्वारा एक संयुक्त जांच तुरंत शुरू की गई। 21 सितंबर, 2024 की रात तक तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने यह अनुमान लगाया कि वे लोग समरसत्ता एक्सप्रेस से मुंबई की ओर जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत सहायता के लिए स्थानीय आरपीएफ अधिकारियों के साथ समन्वय किया।22 सितंबर, 2024 को सुबह करीब 3:45 बजे नासिक में आरपीएफ अधिकारियों ने नाबालिग लड़कियों को बचाने की पुष्टि की।लड़कियों को महाराष्ट्र के नासिक में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया था ।बांकुड़ा पीएस से एसआई मानस माजी और इंदपुर पीएस से एएसआई शांतनु मजूमदार के नेतृत्व में एक संयुक्त रिकवरी टीम महिला अधिकारियों के साथ नासिक गई और लड़कियों को सीडब्ल्यूसी से सुरक्षित हिरासत में ले लिया। और उन्हें सकुशल बांकुड़ा ले आई |इसके बाद पुलिस ने उनके अभिभावकों को सोप दिया |वही एक और घटना बांकूड़ा थाना को 24 सितंबर को मिली जहां फिर तीन नाबालिक लड़की लापता होने की घटना सामने आई| इसके बाद पुलिस ने तत्परता से जांच अभियान शुरू किया |एवं उन्हें खड़कपुर से पकड़ा गया | एवं नियमों के तहत सकुशल उन्हें उनके घर वालों को सौंप दिया गया | वहीं एक घटना सलतोड़ा थाना क्षेत्र की है | जहां बीते कुछ दिन पहले पीएचई पाइप चोरी गिरोह के कुछ सदस्य को पकड़ा गया था | जिसके पास से पाइप भी बरामद हुए थे |ऐसे ही घटना जयपुर थाना क्षेत्र मे भी घटी | वही सलतोड़ा थाना एवं जयपुर थाना के संयुक्त प्रयास से दो और लोगों को झारखंड से गिरफ्तार किया गया | आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है | ताकि इनके पुरे नेटवर्क को पकड़ा जा सके |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0