बांकुड़ा जिले के ओन्दा पुलिस द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

बांकुड़ा (अमन राय ):बांकुड़ा जिले के ओन्दा थाना पुलिस द्वारा 5 किलोमीटर एक दौड़ का आयोजन किया गया था. इस दौड़ प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिस ने "सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाएं" जीवन बचाएं एवं "नशीले पदार्थों को ना कहें" के संदेश के साथ लोगों को जागरूक करने हेतु यह प्रतियोगिता आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में 500 धावको ने हिस्सा लिया.दो अलग-अलग श्रेणी में यह दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली धावको ने अपने-अपने श्रेणी में भाग लिया. दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. इस आयोजन में भाग लेने वाले धावक काफी उत्साहित दिखे एवं पुलिस के इस आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?