कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में मनी अंबेडकर जयंती 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में मनी अंबेडकर जयंती 

बाबासाहब अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण 

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्रांतर्गत कुनुस्तोड़िया कोलियरी परिसर में भारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर कुनुस्तोड़िया कोलियरी परिसर में बाबासाहब अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। ग़ौरतलब है कि अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने बाबासाहब की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके साथ क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी, कुनुस्तोड़िया कोलियरी के अभिकर्ता अमित कुमार सिन्हा, कोलियरी प्रबंधक दीपक कुमार खेवाले, यूनियन प्रतिनिधि, सिस्टा के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर महाप्रबंधक के नेतृत्व में सभी ने बाबासाहब के अवदानों को याद किया और उनके जीवन से प्रेरित होकर जनकल्याण की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अपने उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने कहा कि अति सीमित संसाधनों के बीच जिस तरह बाबासाहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर ने न केवल स्वयं को बल्कि समूची मानव जाति को गौरव की ऊँचाइयों पर पहुँचाया वह अनुकरणीय है और हमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वहीं, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री त्रिवेदी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भारत देश को संविधान दिया और सभी को समता का पाठ पढ़ाया उन्हें याद करना हमारा कर्तव्य भी है और हमारी नैतिकता भी। अभिकर्ता श्री सिन्हा ने उक्त समारोह में कहा कि बाबासाहब ने हमें सिखाया कि यदि इच्छाशक्ति हो तो हम बड़े से बड़ा काम भी कर सकते हैं। समारोह में उपस्थित सभी ने प्रण लिया कि हम बाबासाहब के दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता बनाए रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौक़े पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0