बांकुड़ा पुलिस की योजना ख़ोज से 523 मोबाइल बरामद किये गये

बांकुड़ा पुलिस की योजना ख़ोज से 523 मोबाइल बरामद किये गये

बांकुड़ा (अमन राय ):बांकुड़ा जिला पुलिस की योजना "खोज" का अभियान निरंतर जारी है. दरअसल बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा जारी की गई "ख़ोज"वेब पोर्टल है. इसके माध्यम से जिले के लोग अपने खोए हुए मोबाइल का डिटेल्स देकर अपनी खोई हुई मोबाइल हैंडसेट का शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जिला पुलिस द्वारा इन खोए हुए मोबाइल फोनों को अपने संसाधनों के माध्यम से रिकवरी करने का प्रयास करती है. साथ ही यह मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को पुलिस द्वारा सौंप दिया जाता है. बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा हाल ही में बड़े पैमाने पर मोबाइल रिकवरी कर उनके असली मालिकों को सौंपा गया. इसी क्रम में बांकुड़ा जिला पुलिस के एसपी वैभव तिवारी आईपीएस ने एक कार्यक्रम के तहत 523 खोए हुए मोबाइल को उनके असली मालिकों को सौंपा गया. मोबाइल पाने वाले लाभुकों के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी. सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0