"रानीगंज पुलिस द्वारा रानीगंज चैलेंज कप 2022 का आयोजन"
*रानीगंज* : रानीगंज थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो एवं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाका चेकिंग, साथ ही क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग भी कर रही है. इसके अलावा पुलिस रक्तदान, वृक्षारोपण, आदि कार्यक्रम भी कर रही है. इसके साथ साथ पुलिस क्षेत्र में मेधावी छात्रों को सम्मानित भी कर रही है. रानीगंज थाना पुलिस का यह प्रयास है कि क्षेत्र में शांति के साथ-साथ लोगों में मानवता का विकास हो. इसी क्रम में पुलिस ने क्षेत्र के युवा किसी गलत रास्ते या नशा के आदि ना बन जाये इसलिए उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहन करने हेतु एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फुटबॉल टूर्नामेंट "रानीगंज चैलेंज कप 2022 "का आयोजन किया गया है | यह टूर्नामेंट पंद्रह दिनों तक चला | आज बांसरा एसटीडीसी के साथ यमसीए रानीगंज के बिच फाइनल मैच खेला गया | इस मैच मे बांसरा एसटीडीसी ने दो गोल करके विनर ट्रॉफी हासिल किया | इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक,एसीपी तथागता पांडे, रुपेश यादव,रानीगंज आईसी के अलावा और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?