रानीगंज थाना पुलिस की तत्परता से मिली कामयाबी

रानीगंज थाना पुलिस की तत्परता से मिली कामयाबी

रानीगंज : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना क्षेत्र के सुकांत पल्ली पंजाबी मोड़ से बीते 25 जून को एक व्यवसाई के घर से 75लाख रुपये एवं सोने के जेवरात चोरी हुए थे | इस मामले की जानकारी जब व्यवसाई अभिजीत सरकार ने पुलिस को दी तो पुलिस ने तत्परता से इस विषय पर जांच शुरू कर दी थी | एवं आखिरकार शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गये | इस विषय की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यवसाई ने उनके घर में चोरी के मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी | पुलिस की विशेष टीम इस घटना के जांच पड़ताल में जुटे हुई थे | इस मामले में यह सामने आया है की व्यवसायी अभिजीत सरकार की पत्नी ममता रवानी धनबाद मे कानून की पढ़ाई के दौरान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर नवीन सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था | इसी दौरान दोनों ने मिलकर एक साजिश रची और ममता रवानी ने घर को खुला छोड़कर चली गयी इसी दौरान नवीन सिंह ने उसके घर में घुसकर 75लाख रुपए एवं सोने के जेवरात चोरी कर लिया | इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से इस घटना का जांच किया | एवं आरोपी नवीन सिंह को कोलकाता के एक किराए के मकान से उसे गिरफ्तार किया | इसके साथ थी व्यवसायी की पत्नी ममता रवानी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है | पुलिस ने चोरी हुऐ पैसे एवं जेवरात भी बरामद कर लिए हैं | पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है | इस मामले में और भी कोई शामिल है कि नहीं पुलिस इसे भी जांच कर रही है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0