शिल्पांचल दुर्गापुर में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार


दुर्गापुर (तारकेश्वर ):रक्षाबंधन भाई बहनों का वह त्योहार है जिसे भारत के सभी धर्मों के लोग समान उत्साह और भाव से मनाते हैं।यूं तो भारत में भाई-बहनों के बीच प्रेम और कर्तव्य की भूमिका किसी एक दिन की मोहताज नहीं है पर रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की वजह से ही यह दिन इतना महत्वपूर्ण बना है। बरसों से चला आ रहा यह त्यौहार आज भी बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इसी क्रम में विधान चंद्र राय की सपनों की नगरी दुर्गापुर शिल्पांचल में भी रक्षाबंधन का त्योहार पूरे ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ पालन किया गया. बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी. डीएमसी प्रशासक आनंदिता मुखर्जी ने प्रदेश कांग्रेस के तरुण राय के हाथ मे राखी बांधी एवं तिलक लगाकर अपने हाथ से मिठाई खिलाई.वहीं दूसरी ओर कादा रोड स्थित दुर्बर महिला समिति द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां प्रदेश कांग्रेस के तरुण राय,डीएमसी बोड मेंबर धर्मेंदर यादव,वारिया चौकी के सब इंस्पेक्टर सोमेन बनर्जी के कलाइयों में समिति के महिलाओं द्वारा राखी बांधी गई.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?