बराबनी थाने में अधिकारी से मिलो कार्यक्रम आयोजित 

बराबनी थाने में  अधिकारी से मिलो कार्यक्रम आयोजित 

आसनसोल( अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बाराबनी थाना द्वारा जहां एक ओर लगातार ट्रैफिक के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जागरूकता के माध्यम से पुलिस का यह प्रयास है कि लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हो और दुर्घटनाओं में कमी आए. वहीं दूसरी ओर मीट योर ऑफिसर के तहत कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में सीनियर पुलिस अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनते हैं एवं कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से समाधान का भी प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत बाराबनी थाने में मीट योर ऑफिसर के तहत एसीपी प्रतीक राय के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी गई एवं समाधान करने का भी प्रयास किया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस द्वारा रिकवरी की गई 25 विभिन्न कंपनियों के हैंडसेट उनके असली मालिक को सौंपा भी गया. मोबाइल पाने वाले लोगों में खुशी साफ झलक रही थी सभी ने पुलिस की इस नेक पहल के लिए धन्यवाद भी दिया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0