आईएससी के कई अधिकारियों की पदोन्नति
आसनसोल(अमन राय) : सेल की इकाई आईएसपी में आज कई अधिकारियों की पदोन्नति की सूची जारी की गई | विभिन्न पदों पर जैसे डिप्टी मैनेजर, मैनेजर सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर पे पदोन्नत किया गया | इस मौके पर नव पदोन्नत जीएम और डीजीएमएस ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डीआईसी से अपने पदोन्नति आदेश प्राप्त किए, जबकि अन्य ने इसे अपने एचओडी से प्राप्त किया। वही डीआईसी बृजेंद्र पी सिंह ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, "ये पदोन्नति उन अधिकारियों की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है जिन्होंने आईएसपी को सेल की सबसे प्रशंसित इकाइयों में से एक में बदलने की उम्मीद में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।"
Click Here to Visit
What's Your Reaction?