स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन पुरे उत्साह के साथ मनाया गया


दुर्गापुर :स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के मेनगेट स्थित दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ ने आज स्वामी विवेकानन्द की जयंती कई कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई। उन्होंने बच्चों के लिए बैठो और चित्र बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया और समारोह को यादगार बनाने के लिए पौधे लगाए। चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता तरूण रॉय, वरीया फाड़ी के प्रभारी सौमेन बनर्जी, डीएमसी बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर धर्मेंद्र यादव, संस्था के पदाधिकारी गण एवं संस्था के सदस्यों के अलावा अन्य कई व्यक्तगण उपस्थित थे.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?