दुर्गापुर कल्पतरु  मेले का विधिवत उद्घाटन राज्य के मंत्री मलय घटक ने किया

दुर्गापुर कल्पतरु  मेले का विधिवत उद्घाटन राज्य के मंत्री मलय घटक ने किया


दुर्गापुर : औद्योगिक शहर के  दुर्गापुर सांस्कृतिक मेला कमेटी द्वारा आयोजित कल्पतरु मेले का आज  विधिवत उद्घाटन  राज्य के मंत्री मलय घटक, ने की इस अवसर पर,  एसडीएम सौरभ चटर्जी, डीएमसी प्रशासक आनंदिता मुखर्जी ,  विधायक हरेराम सिंह,  के अलावा जिले के और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया.
  इस अवसर पर  आदिवासी  महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत की,
    यह मेला 10 दिनों तक चलेगा एवं मेले में  भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिसिया चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है.जगह  जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.इस मेले में सैकड़ों विभिन्न तरह की दुकानें लगाई गई है. 42 वर्षों से यह मेला आयोजित किया जा रहा है.  इस मेले को देखने के लिए  दूर-दूर से लोग यहां आते हैं.इसकी एक  झलक आज उद्घाटन के दिन ही   लोगों के भीड़ के  माध्यम से देखा गया . इस अवसर पर मंत्री मलय घटक ने आयोजकों  सहित सभी लोगों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0