हर घर तिरंगा झण्डा जागरूकता रैली

दुर्गापुर :स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद के 75 सालों में भारत ने प्रगति और विकास के अनेकों सोपानों को सफलतापूर्वक पार किया है । इस वर्ष देश की आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है तथा भारत सरकार ने लोगों से अपने-अपने घरों, स्कूल-कॉलेजों, कार्यालयो और उन सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है, जहां वे अपने जीवन का थोड़ा सा समय भी बिताते हैं । इस अवसर पर लोगो में जागरूकता के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई डी टी पी एस दुर्गापुर एबं डी एस टी पी एस अंडाल बल सदश्य ने अंडाल बाजार से डी एस टी पी एस अंडाल डीवीसी तक 5 KM
जागरूकता रैलि का आयोजन किया और लोगो मे “हर घर झण्डा” कार्यक्रम एबं आज़ादी का अमृत महोत्सव के बारे मे बताया तथा लोगों में पर्चे एबं नेशनल फ्लाग भी बांटे गए ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?