तरुण राय के नेतृत्व में विरोध मार्च

दुर्गापुर :मुर्शिदाबाद के खरग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद शेख की हत्या एवं और कई मुद्दों को सामने रखते हुए आज दुर्गापुर महकमा सेवादल द्वारा काले बैच लगा रघुनाथपुर में विरोध मार्च निकाला गया. विरोध मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस नेता तरुण राय ने किया। उनके साथ में दुर्गापुर महकमा सेवादल के चेयरमैन अमल हलदर, इंटक नेता राणा सरकार समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता समर्थक मौजूद थे. इस अवसर पर तरुण राय ने अपने भाषण में कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में डरा धमकाकर विपक्ष द्वारा नामांकन पत्र जमा करने में तृणमूल कांग्रेस बाधा डाल रही है. तृणमूल नेतृत्व जानता है कि शांति पूर्वक चुनाव होने पर उनकी हार निश्चित है। नवोजोआर हो या कुछ भी, तृणमूल गुंडों की पार्टी की तरह व्यवहार कर रही है। लेकिन यह 2018 नहीं है। कमोबेश हर जगह ग्रामीणलोग हाथ में कांग्रेस का झंडा लेकर तृणमूल का विरोध कर रहे हैं.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?