अंडाल थाना पुलिस ने गांजा के साथ दो गांजा तस्कर को दबोचा  

अंडाल थाना पुलिस ने गांजा के साथ दो गांजा तस्कर को दबोचा  

अंडाल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंडाल थाना ने पुलिसिया पेट्रोलिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा के साथ दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किये है | जानकारी के अनुसार पुलिस ने अंडाल के योगीबाबा स्थान क्षेत्र से जयप्रकाश साहू और उज्जवल गोराई को पकड़ा है | दोनों आरोपियों के पास से 22 किलो गांजा बरामद हुआ है | उज्जवल गोराई बीरभूम जिले के सादापुर थाना क्षेत्र के चीनपाई इलाके का निवासी है एवं जयप्रकाश साहू अंडाल साउथ क्षेत्र का निवासी है | पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | एवं पता कर रही है कि यह तस्कर कहां कहा तस्करी करते थे एवं इनके गैंग के बाकी शातिरो को भी पुलिस पकड़ने में जुट गई है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0