डीएसटीपीएस में हिंदी प्रशिक्षार्थियों के बीच राजभाषा प्रतियोगिता का आयोजन

अंडाल(अमन राय) : डीवीसी, डीएसटीपीएस में हिंदी प्रशिक्षार्थियों के बीच राजभाषा प्रतियोगिता का आयोजन राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दाघानि, दुइताविके, अंडाल के तत्वावघान में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार व इसके व्यावहारिक प्रयोग में अभिवृद्धि के लिए राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 23.08.23 को परियोजना में चलाये जा रहे हिंदी भाषा प्रशिक्षण, सत्र नवंबर, 23 के प्रवीण व प्राज्ञ प्रशिक्षार्थियों के बीच एक राजभाषा प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यज्योति भवन के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया जिसमें दोनों कक्षाओं हेतु अलग-अलग मूल्यांकनार्थ प्रश्न-पत्र थे। यह प्रतियोगिता दैनिक कार्यों में हिंदी के सहज प्रयोग पर आधारित थी। इसमें प्रबंधक अश्विनी शीट, मो. कासिम अली, अरूप राय, शर्मिष्ठा सिन्हा, संजीव बराट व अरिन्दम गराई, सहा. प्रबंधक मलय चटर्जी, सहा. रसायनज्ञ अभिषेक सारखेल, कनि. अभियंता सुदीप राना, जयप्रकाश सिंह, श्यामल कुमार राय, रुनु सरकार, दीपांकर मुंशी, शुभंकर हाउलि, प्रसेनजीत चाँद, अमित पाल, सुकान्त दे, कांचन दे, देबब्रत पाल, अभिजित कर्मकार आदि शामिल हुए। प्रतियोगिता का संचालन हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने किया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?