अखिल भारतीय संस्कृत परिषद द्वारा रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद द्वारा रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया

दुर्गापुर (अमन राय ):दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय संस्कृतिक परिषद द्वारा रावण दहन कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी पी सिंह डायरेक्टर इंचार्ज सेल डीएसपी एवं इस्को . इसके अलावा सीआईएसएफ के डीआईजी अमित शरण के अलावा और कई अतिथिगण मंच पर उपस्थित थे .कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. आए हुए सभी अतिथियों को संस्था द्वारा उतरी पहनाकर स्वागत किया गया. अखाड़ा कमेटियों को पुरस्कृत भी किया गया.इसके बाद मंच पर रामायण के कुछ अंश नाटय रूप में प्रस्तुत किया गया. इसके साथ रामायण के चौपाई एवं सु मधुर भजन प्रस्तुत किए गए. रामलीला शुरू की गई. इसके बाद रावण कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतले दहन किए गए. साथ ही आतिशबाजी का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो उपस्थित दर्शकों को काफी पसंद आया. उपस्थित लोगों ने पूरे कार्यक्रम का खूब आनंद लिया. इस अवसर पर संस्था की ओर से अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव उपेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनोेज भारती, धर्मेंद्र यादव, मेंबर बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन डीएमसी,एसएस उपाध्याय,जेपीएन ओझा, महेंद्र राय, अजब नारायण सिंह सहित और कई सदस्य उपस्थित थे. आपको बता दें पांच दशकों से यह कार्यक्रम अखिल भारतीय संस्कृत परिषद द्वारा आयोजित किया जाता है. पिछले दो साल कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यह कार्यक्रम नहीं हो पाया था. इस कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस एवं सीआईएसएफ द्वारा पूरी सक्रियता देखी गई.छेत्र मे कमिश्नरेट की ईस्ट जोन पुलिस जगह जगह तैनात थी.

इस अवसर पर सेल डीएसपी एवं इस्को के डायरेक्टर इन चीफ बी पी सिंह ने कहा यह असत्य पर सत्य की विजय है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1