ईसीएल को मिला वर्ष 2023 की सर्वश्रेष्ठ सीएसआर परियोजना हेल्थकेयर पीएसयू पुरस्कार

ईसीएल को मिला वर्ष 2023 की सर्वश्रेष्ठ सीएसआर परियोजना हेल्थकेयर पीएसयू पुरस्कार

साकतोड़िया(अमन राय) : कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) में उत्कृष्ट योगदान के लिए 7 अक्तूबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ईसीएल को प्रतिष्ठित “सर्वश्रेष्ठ सीएसआर परियोजना – हेल्थकेयर (पीएसयू)" पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं ने ईसीएल की तरफ से पुरस्कार ग्रहण किया।ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ए॰ पी॰ पंडा के कुशल नेतृत्व एवं निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं के सक्षम मार्गदर्शन में ईसीएल स्थानीय लोगों के समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसे कायम रखते हुए इस दिशा में अपने प्रयासों से समाज के विकास में अपनी महती भूमिका निभाती रहेगी।सीएल अपने निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के माध्यम से परियोजना प्रभावित क्षेत्रों एवं इसके विनिर्दिष्ट दायरे में आधारभूत अवसंरचना विकास परियोजनाएं, परियोजना प्रभावित युवाओं में कौशल विकास, नारी सशक्तीकरण, स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं, जलपूर्ति इत्यादि में पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा है।गौरतलब हैं कि उक्त कार्यक्रम “इंडियन सीएसआर अवार्ड्स” “ब्रांड होंचोस” द्वारा होटल हयात सेंटरिक, नई दिल्ली में आयोजित किया गया I कार्यक्रम के दौरान निदेशक कार्मिक द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरिन किए गए।इस कार्यक्रम में ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं के अतिरिक्त राजमहल के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धक श्री संतोष प्रधान एवं सीएसआर अधिकारी श्री रविशंकर शर्मा भी उपस्थित थे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0