राज्य सरकार की सौगात से भव्यता को मिलेगी नई उड़ान

आसनसोल: पश्चिम बर्धमान जिले में इस वर्ष रथ यात्रा का उत्साह एक अलग ही ऊँचाई पर है। भगवान जगन्नाथ के महापर्व के आगमन से पूर्व, राज्य सरकार ने जिले की संस्कृति और परंपरा को संबल प्रदान करते हुए एक सराहनीय पहल की है। जिले की चार प्रमुख रथ यात्रा पूजा समितियों को 5-5 लाख रुपये का विशेष आर्थिक अनुदान प्रदान कर आयोजकों के हौसलों को नई रफ्तार दी गई है।सोमवार को कोलकाता के नवान्न सभागार से आयोजित एक गरिमामयी वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री ने रथ यात्रा के आयोजन को और अधिक गरिमापूर्ण बनाने के लिए यह सहायता राशि जारी की। जिला शासक कार्यालय, पश्चिम बर्धमान में आयोजित समारोह में यह राशि पूजा समितियों के हाथों में सौंपी गई, जिसे पाकर आयोजकों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।इस कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजकों का मनोबल बढ़ाने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वयं उपस्थित रहे। दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बंदोपाध्याय, जिलाधिकारी एस. पन्नाबलम, आईएएस एवं पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार (IPS) की उपस्थिति ने इस अवसर को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?