अस्पताल निर्माण के पहले हुआ भूमि पूजन

दुर्गापुर(अमन राय): दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित पालशडीहा के पास विवेकानंद हॉस्पिटल का नया सुपर स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल खुलने जा रहा है | जीसका आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ | इस मौके पर दुर्गापुर नगर निगम की प्रशासक अनिंदिता मुखर्जी, संस्था के निर्देशक सुजीत दत्ता, पूर्व मेयर अपूर्व मुखर्जी, के अलावा चिकित्सक एवं तमाम अतिथिगण उपस्थित थे | हॉस्पिटल की जानकारी देते हुये संस्था के निर्देशक सुजीत दत्ता ने बताया कि जल्द ही हॉस्पिटल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा | उन्होंने बताया कि यह अस्पताल में विदेशों से भी कयी यंत्र लाए जाएंगे | इसके साथ ही जरूरी सभी सेवाएं उपलब्ध रहेगी | कुल 300/350 बेड का यह अस्पताल खुलने जा रहा है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?