कमिश्नरेट के कोकोओवेन थाने की पुलिस ने चोरी कांड के मुखिया को धर दबोचा
दुर्गापुर(अमन राय ) : कहते हैं अपराधी चाहे लाख शातिर क्यों ना हो एक ना एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है. यह बात सौ टके सच साबित हो रही है, दरअसल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कोकोओवेन थाना क्षेत्र के देशबंधु नगर इलाके में विगत 12 दिसंबर को एक वृद्ध महिला के घर पर कुछ शातिरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था | उस घर से शातिरो ने 35000 नगद, सोने के जेवरात आईफोन सहित कुछ और भी समान पर शातिरो ने हाथ सफा कर दिया था | पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता से इस विषय पर जांच शुरू कर दिया था | एवं आखिरकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शेख अजीम जो सागरभंगा मुस्लिम पाड़ा का नीवासी है पुलिस ने उसे धर पकड़ा | पुलिसिया कार्रवाई के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ अकाश राम उर्फ गोल्डी,शेख राहुल उर्फ साहिल, समीर एवं छोटू भी उसके साथ सामिल था | पुलिस ने शातिर शेख अजीम की बयान लेने के बाद विभिन्न जगहों पर रेड कर चोरी हुए डीबीआर, डीवीडी प्लेयर, एसएमपीएस, नेटलिंक, एमआई 360 डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा, ब्रोकन सर्किट बोर्ड बरामद किया है | पुलिस शेख अजीम को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | इसके साथ ही इसके गैंग के बाकी शातिर भी पुलिस के रडार में है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?