साउथ थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय है

साउथ थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय है

 *आसनसोल* : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की साउथ थाना पुलिस लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे. साथ ही थाने में भी शिकायतें सुनी जा रही है और उसका निपटारा भी किया जा रहा है. ताजा मामला सामने आया है आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के एक व्यवसाई सुमित डोकानिया ने अपना मोबाइल का पार्सल अपने एक कस्टमर को बस के माध्यम से भेज रहे थे | लेकिन बीच में ही एक शातिर ने उस मोबाइल के कार्टून पर हाथ साफ करने की कोशिश की | लेकिन जब बस वाले को उस व्यक्ति पर शंका हुआ तो बस कंडक्टर ने फौरन पुलिस को इस बात की जानकारी दी | पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही देर ना करते हुए मौके पर पहुंचकर उस मोबाइल के कार्टून को जप्त किया एवं थाने लायी | इसके बाद पुलिस ने दुकानदार को इन मोबाइल के दस्तावेज के साथ थाने बुलाई एवं पुलिसिया जांच के बाद उन्हें मोबाइल फोन का कार्टून लौटाया गया | व्यवसाई सुमित डोकानिया को उनके मोबाइल फोन सही सलामत मिल जाने के बाद उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0