डीएसटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह संपन्न सफाई कर्मियों का किया सम्मान

अंडाल(अमन राय): विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार दामोदर घटी निगम के सभी संयंत्रों में स्वच्छ्ता पखवाड़ा का पालन दिनांक 16 मई से 31मई के दौरान किया गया।15 दिनों तक मनाए गए स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह डीएसटीपीएस में के दिव्यज्योति भवन के ट्रेनिंग हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा,महाप्रबंधक (परिचालन एवं परिसेवा) महाप्रबंधक (कॉमन सर्विसेज ) श्री संजय कुमार ने की। अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्री सुधीर झा ने यह स्वच्छता पखवाड़ा सफाई कर्मियों को समर्पित किया। उन्होंने सफाई कर्मियों के समाज में योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्य से न केवल परियोजना परिसर स्वच्छ एवं सुंदर दिखता है बल्कि लोग बीमारियों से भी सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित सफाई कर्मियों को अच्छे कार्य के लिए साधुवाद दिया और परियोजना परिसर में कार्यरत 76 स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद शमीम अहमद ने बताया की स्वच्छता पखवाड़े के दौरान डीएसटीपीएस परिसर एवं ग्रामीण इलाको में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का कार्य, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, चितांकन प्रतियोगिता, नारा एवं निबंध लेखन , ग्रामीण इलाको में जलापूर्ति, डस्टबिन की व्यवस्था , किशोरियों एवं महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुरल एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर कार्यक्रम आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी मोहम्मद इस्माईल मियां द्वारा उपप्रबंधक (मासा) श्री अरिजीत मजूमदार एवं वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती गोपा चक्रबोर्ती के निर्देशन में किया गया। इस पूरे पखवाड़े के दौरान चले विभिन्न प्रायोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताएं डीवीसी के कर्मी और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के मध्य आयोजित की गई थीं। इसमें स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता इत्यादि थे।कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख के अतिरिक्त उपमहाप्रबंधक श्री शिबानंद सिंह , श्री राजेश लायक इत्यादि थे। श्री ठाकुर ने कहा कि ये पखवाड़े का समापन समारोह है। स्वच्छता का नहीं, ये एक सतत प्रक्रिया है।

डीएसटीपीएस परियोजना अभी स्वच्छता कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कई नए कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है । उन्होंने आगे कहा कि जब हम अपने घर को साफ रख सकते हैं तो इस समाज और परिवेश को क्यूं नहीं। जब गंदगी दूर रहती है तो निश्चित रूप से बीमारी भी दूर रहती हैं। कार्यक्रम के दौरान इस पखवाड़े के दौरान ग्रामीण इलाको में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक करने के लिए श्रीरामपुर रत्नाकर गोष्ठी के कलाकारों को परियोजना प्रधान ने सम्मानित किया और इस पुरे पखवाड़े के दौरान डीवीसी का कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए अमिस एक स्वयंसेवी संस्था को स्मृतिचिंगा देकर सम्मानित किया। अंत में सभी प्रतिभागी, उपस्थित अतिथिगण , दर्शकगण एवं स्वच्छता कर्मियों को मिष्टान्न का पैकेट दे कर सम्मानित किया। इस आशा के साथ की हर व्यक्ति सफाई के प्रति अपना समर्पण जारी रखेंगे कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?