बाकुड़ा जिला पुलिस की पलक 2 0 योजना से जरूरतमंदों को मिला चश्मा उपहार

बांकुड़ा (अमन राय ): बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा पुलिस कम्युनिटी के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें से एक है "पलक 2. 0" विगत एक महीने से बांकुड़ा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से नेत्र जांच अभियान चलाया गया था. इन शिविरों में क्षेत्र के जरूरतमंद लोग उपस्थित होकर नेत्र जांच करवाया. पुलिस की इस नेक पहल में लोकेश्वरानंदा आई फाऊंडेशन का सहयोग काफी सराहनीय रहा है. नेत्र जांच के दौरान जिन लोगों को ऑपरेशन की आवश्यकता है उन्हें ऑपरेशन करवाने की पहल पुलिस द्वारा की गई है.वहीं जिन लोगों को चश्मा की आवश्यकता थी, उन्हें उनके अनुसार चश्मा वितरण की शुरुआत पुलिस द्वारा की गई . बांकुड़ा जिले के हीरबांध थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान चश्मा वितरण का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में श्रीमती ज्योत्सना मंडी पश्चिम बंगाल सरकार राज्य मंत्री, जिला एसपी वैभव तिवारी आईपीएस के अलावा और कई अधिकारी गण उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के तहत 60 लोगों को चश्मा वितरण किया गया. इस अवसर पर जिला एसपी ने कहा "फलक 2.0" के इस पहल का शुभारंभ किया गया है आने वाले दिनों में और भी थाना क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुलिस के इस योजना की प्रशंसा की वहीं लाभुक लोगों ने पुलिस के इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?