डीवीसी अंडाल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

डीवीसी अंडाल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

( रक्तदान है जीवनदान , बचाये दुसरो के प्राण - सुनील प्रसाद)

अंडाल (अमन राय ):डीएसटीपीएस डीवीसी में रक्तदान शिविर सम्पन्न

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम

27 सितंबर 2022 को डीवीसी डीएसटीपीएस में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्तदान अमृत महोत्सव (17 सितंबर- 01 अक्टूबर 22) के तहत विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया 

डीवीसी डीएसटीपीएस मेडिकल यूनिट के सहयोग से सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सेंट्रल ब्लड बैंक सब डिविजनल अस्पताल आसनसोल के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की टीम ने इस शिविर से रक्त एकत्र किया है।

शिविर का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक (संचालन) डीवीसी कोलकाता श्री संजय घोष द्वारा मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान , श्री सुनील प्रसाद, मुख्य अभियंता (ओ एंड एम) श्री मनोज कुमार ठाकुर, मुख्य अभियंता (सामान्य सेवा), श्री संजय कुमार , डीसीएमओ डीएसटीपीएस डॉ. डी.एस. मंडल, की उपस्थिति में कार्यक्रम संचालक मंडली , श्री रंजीत दास, नीलेश विश्वास, शुभाशीष गुप्ता, श्री जॉयप्रकाश सिंह, प्रबंधक सीएसआर एमडी शमीम अहमद और डीएसटीपीएस की मेडिकल टीम एवं रक्त दान कर्ताओ के समक्ष दिप प्रज्वलन कर किय।  

श्री संजय घोष ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप इस रक्त को दान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देते हैं। यह दान सभी दानों से बड़ा है, इसलिए इसे "महादान" कहा जाता है। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक (संचालन) संजय घोष एवं मुख्य अभियंता (ओ एंड एम) श्री मनोज कुमार ठाकुर ने भी रक्तदान किया।  

श्री सुनील प्रसाद ने रक्तदान के लाभों के बारे में जागरूक करते हुए सभी से आग्रह किया कि वे आगे आएं और जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें, रक्तदान सबसे बड़ा दान और मानव सेवा है, जिसके कारण जीवन बचता है।

इससे पहले डीवीसी के ७५वी साल गिरह पर आयोजित कार्यक्रम में 10 जून 2022 को भी 101 यूनिट रक्तदान , डीवीसी अधिकारी, कर्मी , ढेकाश्रमिक , एवम ग्रामीण द्वारा किया गया था. 

शिविर में शामिल लोगो के उत्साह एवं सभी के रक्तदान करने के स्वेच्छा को देखकर ये तय किया गया की आगामी कल में इस तारक के शिविर और आयोजित किये जायेंगे ताकि सभी की अपना योगदान देने का और मौका मिल सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0