डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अंडाल  : विश्व हिंदी दिवस–2026 के अनुपालनार्थ डीवीसी, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, अंडाल में दिनांक 08 जनवरी, 2026 को हिंदी (राजभाषा) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राजभाषा कार्यान्वयन उप-समिति, डी.एस.टी.पी.एस., डी.वी.सी. के तत्त्वावधान में दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण कक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।प्रतियोगिता हिंदीतर एवं हिंदी भाषी वर्गों के लिए अलग-अलग आयोजित की गई, जिनका मूल्यांकन भी पृथक रूप से किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को दिनांक 17.01.2026 को आयोजित होने वाले राजभाषा संगोष्ठी-सह-विश्व हिंदी दिवस पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन में श्री ऋषिकेश कुमार, उप महाप्रबंधक (यां.), संविदा एवं सामग्री तथा श्री इस्माईल मियाँ, हिंदी अधिकारी, राजभाषा अनुभाग (मा.सं.) ने बतौर निर्णायक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि “राजभाषा हिंदी का प्रयोग केवल संवैधानिक दायित्व ही नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ कर्मचारियों में हिंदी के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती हैं।” वहीं उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री श्रीकांत गेडाला ने कहा कि “राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रकार के रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।”प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्रबंधक श्री योगेश मिलन, श्री विवेक कुमार सिन्हा, श्री दिलीप कुमार एवं श्री मो. शमीम अहमद; प्रबंधक श्री राजीव कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री दीपिन्ती जायसवाल, श्री राजीव कुमार सक्सेना, सुश्री सतरूपा मुखर्जी, सुश्री सयानी भौमिक एवं श्री ज्ञानेश्वर कुमार; कार्यपालक श्री विष्णु कुमार एवं सुश्री मोनालिसा नायक; सहा नियंत्रक श्री हरि शंकर कुमार एवं श्री सुभाशीश दास; कनिष्ठ अभियंता सुश्री रूनु सरकार तथा सहायक ग्रेड-I श्री बासुदेब चक्रबर्ती सहित अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के उत्साह, सहभागिता एवं राजभाषा के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की गई।प्रतियोगिता की इसी कड़ी में राजभाषा हिंदी नारा-लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय है —“हिंदी : भारत की भाषा, विश्व की आवाज़”। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन हिंदीतर एवं हिंदी भाषी वर्गों हेतु संयुक्त रूप से किया जाएगा। लिखित नारे की अंतिम सुपुर्दगी तिथि 07.01.2026 से 10.01.2026 को अपराह्न 04:00 बजे तक निर्धारित की गई है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0