दलित सेना की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन

दलित सेना की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन

दुर्गापुर(अमन राय): दलित सेना पश्चिम बंगाल इकाई के तत्वाधान में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था | इस कार्यक्रम की सहयोगी संस्था बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं प्रियम्बदा बिरला अरविंद आई हॉस्पिटल रही | यह आयोजन संस्था के कार्यालय 8 विद्यासागर एवेन्यू में किया गया |  इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपना नेत्र जांच करवाया, इसके अलावा भी जिन लोगों के नेत्र ऑपरेशन की जरूरत है संस्था उससे भी करवाएगी | कार्यक्रम में संस्था के सुरेंद्र चौधरी (स्टेट प्रेसिडेंट), संजय महाली (स्टेट सेक्रेट्री), शंकर पासवान (यूथ स्टेट प्रेसिडेंट), विजय कुमार महतो (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट), पूजा मोईनी(सक्रिय सदस्य) सहित और भी सदस्य गण उपस्थित थे | डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट विजय कुमार महतो ने बताया कि संस्था द्वारा  समय-समय पर विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यक्रम किये जाते हैं  | यह कार्यक्रम भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0