दुर्गापुर रौनियार समाज द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं होली मिलन कार्यक्रम

दुर्गापुर(अमन राय): दुर्गापुर रौनियार समाज कल्याण समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं होली मिलन दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के इस्पात होटल में किया गया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव रंजन गुप्ता अखिल भारतीय रौनियार समाज के इसके अलावा राजीव गुप्ता, नम्रता गुप्ता,संजय गुप्ता, नरायंन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, दिनेश गुप्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से आए अतिथियों को एवं दुर्गापुर रौनियार समाज के सक्रिय सदस्यों को मंच पर सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी गण भारी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.

इस कार्यक्रम के तहत दुर्गापुर रौनियार समाज के पहले अध्यक्ष स्वर्गीय हीरा लाल गुप्ता जी के तस्वीर पर माला एंव पुष्प भेट किया गया.अतिथियों ने एक एक कर अपने वक्तव्य में समाज के उत्थान एवं संस्था के मजबूती सहित , महिला सशक्तिकरण एवं आने वाले दिनों में सामाजिक कार्य के उपर बल दिया गया .संस्था के सदस्यों ने बताया आने वाले दिनों में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा. कार्यक्रम में गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया था.

कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार गुप्ता, पिंकी गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, पिंटू गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता,आदि लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?