सेल ने GeM पर 10,000 करोड़ रुपये का खरीद मूल्य पार किया
*नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, 2022(अमन राय):* स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (GeM) की स्थापना के बाद से, GeM के माध्यम से 10,000 (दस हजार) करोड़ रुपये के खरीद मूल्य (procurement value) को पार करने वाला पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) बन गया है । ये सेल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। GeM के साथ साझेदारी करने में सेल सबसे आगे रहा है । सेल ने GeM पोर्टल की पहुँच बढ़ाने के लिए इसकी विभिन्न कार्यक्षमताओं को बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।सेल ने GeM पोर्टल में वित्त वर्ष 18-19 में 2.7 करोड़ रुपये की खरीद कर एक छोटी सी शुरुआत की थी जो इस साल 10,000 करोड़ रुपये के कुल मूल्य को पार कर चुकी है। संयोग से सेल पिछले वित्त वर्ष में रु 4,614 करोड़ के कारोबार के साथ GeM पर सबसे बड़ा CPSE खरीददार था । अब तक 5,250 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद के साथ चालू वित्त वर्ष में सेल पहले ही पिछले वर्ष की उपलब्धि को पार कर चुका है और सेल GeM पर वॉल्यूम बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।सेल को भारत सरकार की इस डिजिटल पहल का ध्वजवाहक होने पर गर्व है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?