पांडेश्वर इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट कांक्लेव 2026 का सफल आयोजन


पाण्डेश्वर : अब पांडेश्वर सिर्फ कोयले की धरती नहीं, बल्कि हुनर, हौसले और विकास का नया पावरहाउस बनने जा रहा है!स्थानीय विधायक जितेंद्र तिवारी की दूरदर्शी सोच और सार्थक प्रयासों से बांकोला के गुलमोहर क्लब हॉल में जो इतिहास रचा गया, उसने पांडेश्वर के औद्योगिक भविष्य की दशा और दिशा दोनों बदल दी हैं। जी हाँ, 'पांडेश्वर इंडस्ट्रीज एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2026' का ऐतिहासिक और शानदार आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है! इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तापस रॉय,सहित राज्य मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा,पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार (IPS), जिला शासक पोनमबलम एस (IAS), ईसीएल के डीटी गिरीश गोपीनाथन नायर,समाजसेवी देव तनु भट्टाचार्य एंव जिले के सभी सम्मानित विधायक भी उपस्थित थे. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महा-आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर ऑफ़ पुलिस डॉ प्रणव कुमार आईपीएस एंव जिला शासक पूनमबालम एस आईएएस ने एक मंच पर आकर निवेशकों को पूर्ण सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग का पक्का भरोसा दिलाया।तो वही दोनों मंत्रियों ने सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों का शानदार खाका पेश किया। इस महाकुंभ मे उद्योग जगत के 150 से ज़्यदा हस्तियां की उपस्थित ने इस कॉन्क्लेव को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम के मंच से विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा अब तक लगभग एक हजार करोड रुपए के निवेश के प्रस्ताव आए हैं.यह पहल सिर्फ नई फैक्ट्रियों या उद्योगों के आने का नाम नहीं है, बल्कि यह उन हताश आँखों में उम्मीद की एक नई चमक है, जो अपने घर-परिवार से दूर रोजी-रोटी की तलाश में भटकने को मजबूर थीं। जब शासन, प्रशासन, निवेशक और जनप्रनिधि एक मंच पर हाथ में हाथ डालकर खड़े होते हैं, तो बदलाव का सूरज उगने में देर नहीं लगती। पांडेश्वर इंडस्ट्रीज एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2026 इस बात का अकाट्य प्रमाण है कि जब इरादे नेक और विजन स्पष्ट हो, तो भविष्य की इबारत खुद ब खुद लिखी जाती है। अब वह दिन दूर नहीं जब पांडेश्वर, बंगाल के औद्योगिक मानचित्र पर तरक्की, सम्मान और स्वावलंबन का एक नया पर्याय बनेगा।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?