सीएसआर डीवीसी डीएसटीपीएस के सहयोग से ३८वें उखरा सर्किल इंटर प्राइमरी स्कूल स्पोर्ट्स 2023 का आयोजन
अंडाल(अमन राय) : सीएसआर डीवीसी डीएसटीपीएस के सहयोग से ०२ फरवरी 2023 को दक्षिणखंड फुटबॉल ग्राउंड में 38वें उखरा सर्कल इंटर प्राइमरी स्कूल स्पोर्ट्स २०२३ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उखरा सर्कल के 70 नि:शुल्क प्राथमिक विद्यालयों और एसएसके के 4-10 वर्ष (लड़के और लड़कियां) आयु वर्ग के लगभग 300 बच्चे ने विभिन्न 28 कार्यक्रमों में भाग लिया जिसमे 75 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, आलू दौड़, जिमनास्टिक, योग , लंबी कूद, ऊंची कूद, फुटबॉल फेंकना आदि शामिल था | कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल इंस्पेक्टर उखरा सर्कल श्री सुसांता सरदार ने खेल ध्वज फहराकर किया और स्कूली बच्चों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया,कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों में से प्रत्येक 102 विजेता प्रतिभागियों को उपमहाप्रबंधक ( मासा) श्री बिस्वनाथ जोआरदार , सतर्कता अधिकारी श्री तारक कोनार , स्कूल इंस्पेक्टर श्री सुसांता सरदार एवं मैनेजर इसार मोहम्मद शमीम अहमद की उपस्थिति में उपलब्धि प्रमाण पत्र और स्कूल बैग से सम्मानित किया गया। संबोधन भाषण में श्री सरदार ने कहा, खेल और मनोरंजन गतिविधियाँ छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, और इस क्षेत्र में खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने में डीवीसी डीएसटीपीएस की भूमिका उल्लेखनीय है, इस प्रकार के खेल आयोजनों का हमारे प्राथमिक विद्यालय के बच्चे को बहुत प्रतीक्षा रहती है , कई साल कोरोना के वजह से ये आयोजन नहीं हो पाया था , इस वर्ष हम कर पाने में सफल हुए हैं और इसमें डीवीसी का सहयोग सदा से मिलता रहा है | श्री जोआरदार ने कहा कि " बच्चो को इस उम्र में खेल कूद से शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं"। डीवीसी डीएसटीपीएस हमेशा प्रभावित गांवों के विकास के लिए काम करता है। खेलकूद को बढ़ावा देने के तहत हर साल छात्रों के बीच ग्रामीण खेल प्रतियोगिता आयोजित करता है। श्री तारक ने कहा इस तरह के खेल आयोजन इन ग्रामीण इलाको के बच्चो के लिए सही मायने में सीएसआर का काम , इससे न सिर्फ खेल कूद को बढ़ावा मिलता है बल्कि बचो का सर्वांगीण विकास होता है | ग्रामीण अभिभावकों ने कार्यक्रम को देखा और कार्यक्रम की सराहना की। प्राथमिक विद्यालयों के प्रमुख शिक्षक सुमन चटर्जी, अनिमेष साधु, प्रबीर मजूमदार सैयद आशिक अली , राम श्रीकांतो हज़रा, निर्मल बायींन , सन्तु मुख़र्जी , बिरानं साधू खेल आयोजन के संयोजक थे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?