सीआरपीएफ दुर्गापुर ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस


दुर्गापुर : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, दुर्गापुर के तत्वावधान में क्षेत्रीय सीआरपीएफ परिवार संस्था (कावा) द्वारा दिनांक 08 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्री नदीम अहमद समदानी, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ दुर्गापुर तथा विशिष्ट अतिथि न्यायधीश शगरिका खातून, न्यायधीश पिंकी रानी दास, डॉ. नीरजा शास्त्री, प्राचार्य, आई.क्यू. सिटी अस्पताल, प्रियंका सरकार, शाखा प्रबंधक, एस.बी.आई., फुलझोर उपस्थित थे। सीआरपीएफ कैंप परिसर की महिलाएं एवं बच्चों ने बहुत ही मनमोहक एवं दिल को छूने वाली रंगारंग प्रस्तूती से सभी उपस्थितों को मानमोह लिया। कैंप परिसर की महिलाएं बढ़-चढ़ के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर नारी-सशक्तिकरण का भी परिचय दिया। मुख्य अतिथि श्री नदीम अहमद समदानी द्वारा अपने उद्बोधन में सभी के मनोबल को बढ़ाते हुए नारी-सशक्तिकरण की शुरूआत इन पंक्तियों से किया – “यत्र नारियस्तु पुज्यंते रम्यंते तत्र देवता” अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहाँ देवता का वास होता है । कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से ट्रौफ़ी प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री भुपाल सिंह, कमांडेंट सहित ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ दुर्गापुर के सभी अधिकारी अपने परिवार सहित उपस्थित थे ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?