पूर्व बर्धमान पुलिस की ऑनलाइन प्रतियोगिता में 5 विजेताओं को किया गया सम्मानित
पूर्व बर्धमान(तारकेश्वर राय ): सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व बर्धमान जिला पुलिस ने "Speed Thrills But Kills" विषय पर एक विशेष ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता 03 अगस्त से 07 अगस्त तक जिले के पुलिस फेसबुक पेज पर आयोजित की गई थी।प्रतियोगिता के तहत ऑनलाइन एआई पोस्टर , रील्स , ड्राइंग और फोटोग्राफी जैसी चार श्रेणियों में आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 44 प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक कार्य भेजे, जिनमें से निर्णायक मंडल ने 5 प्रतिभागियों को विजेता के रूप में चुना।विजेताओं को पूर्व बर्धमान की पुलिस अधीक्षक एम.एस. पुष्पा, आईपीएस के हाथों पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।इस पहल के जरिए पूर्व बर्धमान पुलिस ने युवाओं को रचनात्मक माध्यमों से सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए प्रेरित किया। तेज रफ्तार जानलेवा हो सकती है - इसी संदेश को सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सफल रहा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?