पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा जागरूकता रैली
पुरुलिया:(टी राय). अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी ड्रग्स जागरूकता रैली की गई. इसी क्रम में रघुनाथपुर थाना द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। ।पुलिस ने अपने हाथों में नशा विरोधी तख्तियां थाम रखी थी। जिनमें नशे की आदत के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया था। इस रैली का मकसद लोगों को नशे से दूर करना है। ताकि एक नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके। रघुनाथपुर पुलिस द्वारा जहां एक ओर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पुलिसिया पेट्रोलिंग की जा रही है वहीं दूसरी ओर नाका चेकिंग भी किया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस जनसंपर्क अभियान भी चलाती रही है ताकि आम लोगों के साथ पुलिस के संपर्क अच्छा हो सके.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?