आसनसोल मंडल में डिजिटल क्रांति मानकर स्टेशन के 90% से अधिक यात्री अब कर रहे डिजिटल टिकट बुकिंग
आसनसोल: पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल अब यात्रियों को 'स्मार्ट' और 'फास्ट' सफर का अनुभव देने के लिए डिजिटल टिकटिंग को तेजी से बढ़ावा दे रहा है। डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल से न केवल स्टेशनों पर लंबी कतारें कम हो रही हैं, बल्कि यात्रियों का कीमती समय भी बच रहा है। इस डिजिटल बदलाव की दौड़ में मानकर रेलवे स्टेशन ने एक मिसाल कायम की है।मानकर स्टेशन बना प्रेरणा का स्रोत डिजिटल टिकटिंग को अपनाने में मानकर स्टेशन ने शानदार प्रदर्शन किया है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, 25 जून 2026 को इस स्टेशन पर होने वाली कुल टिकट बुकिंग में से 90.14% हिस्सा डिजिटल माध्यमों का रहा।आसनसोल रेल मंडल प्रशासन ने मानकर स्टेशन के यात्रियों की इस पहल की सराहना की है। मंडल की ओर से जारी बयान में अन्य स्टेशनों के यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे अब पारंपरिक काउंटरों के बजाय डिजिटल विकल्पों को अपनाएं। डिजिटल टिकटिंग न केवल संपर्क रहित और तेज है, बल्कि यह भारतीय रेल की आधुनिक तकनीकी सेवाओं का लाभ उठाने का सबसे आसान तरीका भी है।रेल प्रशासन का मानना है कि आने वाले दिनों में डिजिटल टिकटिंग का यह ग्राफ और ऊपर जाएगा, जिससे रेल यात्रा अधिक सुविधाजनक और तनावमुक्त बन सकेगी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?