रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर का आयोजन

दुर्गापुर :आज पानागढ सुगमन फाउंडेशन ने एक रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर मे 51unit Blood donate किया गया । मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित BDO महोदया श्रीमती परना दे ने दीप जलाकर शिविर का आरंभ किया । इस आयोजन मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम पंडित लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । विशेष अतिथि के रुप मे उपस्थित राष्ट्रीय शिक्षक डा. कलिमुल हक महोदय ने रक्तदान का लाभ बताया। इस अवसर पर आइ.सी आर. पी. एफ .श्री संजय कुमार, ओ. सी. संदीप सोम, बी. एम.ओ.एच.श्री बिपलब मंडल महोदय सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे । विदित हो कि संस्था 10 वर्षो से प्रति वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करती आ रही है । संस्था के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम की सफलता मे महत्वपूर्ण योगदान दिया ।आज पानागढ की कुछ प्रमुख मातृ शक्तियों ने रक्तदान किया और संस्था की सदस्यता ली।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0