सबको सामान हिस्सेदारी को अपनाएं थीम के साथ डीएसटीपीएस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

अंडाल(अमन राय) : पूरी दुनिया 8 मार्च को "सबको सामान हिस्सेदारी को अपनाएं " थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है, दुनिया भर में महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धि में योगदान दे रही हैं। और हमारे पास आज जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है। दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन में 8 मार्च 2023 को राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया । इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य अभियंता व परियोजना प्रधान श्री सुधीर झा की अगुवाई में प्रसासनिक भवन के समीप पौधारोपण किया गया । इस कार्यक्रम में अधिकारी गण , फॉरेस्ट्री में काम करने वाली महिला कर्मी गण , डीएसटीपीएस में कार्यरत महिला अधिकारीगण और आमंत्रित अथिति गण द्वारा परियोजना परिसर में पौधा लगाया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर महिला शशक्तिकरण पर सेमिनार कार्यक्रम की विद्यिवत शुरुआत टेक्निकल बिल्डिंग के सभागार में की गयी, जिसके लिए २ गणमान्य अथिति श्रीमती मधुमिता जाजोडिया दुर्गापुर महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य एवं श्री पार्थो प्रतिम पाल , अंडाल ग्राम उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अपना वक्तव्य रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सभी अथितिगण एवं सभागार में उपस्थित सारी महिलाओ ने केक काटा और साडी महिलाओं को परियोजना प्रधान एवं मुख्या अभियंता (ओ एंड एम् ) ने गुलाब का फूल और मिठाई का पैकेट पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। परियोजना प्रधान श्री सुधीर झा ने नारी शशक्तिकरण की बात रखी और इस समय राष्ट्र व डीवीसी में हम सभी महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान के साथ सफल काम करते हुए देखते हैं तो इस पर गर्व महसूस करते हैं। श्री झा ने कहा हर कोई - पुरुष और महिलाएं - अधिक तेज़ी से लैंगिक समानता प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक ठोस कदम उठाने का संकल्प ले , चाहे महिलाओं और लड़कियों को उनकी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में मदद करना हो सम्मान और मूल्य अंतर का आह्वान करना हो। श्री मनोज ठाकुर चीफ इंजीनियर परिचालन एवं परिसेवा ने कहा महिलाओं के विकास के बिना यह समाज अधूरा है और महिलाएं ही दुनिया को शांति, प्रेम और आनंद देकर पूरे देश और दुनिया को शांति का रास्ता दिखाती रही हैं और आगे भी इसे दिखाने का काम करेंगी। श्रीमती जाजोडिया ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा में महिलाओ के लिए अधिक समावेशी और लचीली संस्कृतियों का विकास करना होगए और कार्यस्थल पूर्वाग्रह को जड़ से खत्म करना होगए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं समाज की मुख्या धरा से जुड़ सके और ये काम साल के हर दिन करना होगा। श्री पार्थी पाल ने कहा महिलाओं को सम्मान दें और उनकी योग्यता को आगे बढ़ाएं तभी देश सही अर्थ में तरक्की करेगा । महिलों को सामान अधिकार उसकी योग्यता के हिसाब से देना होगा समाज के है बैरियर को तोड़ कर उसे एक प्लेटफार्म पर लाना होगा ताकि सभी के लिए स्त्री हो या पुरुष, आमिर हो या गरीब हर किसो को एक सामान फल मिले।

इस कार्यक्रम में अपर निदेशक श्रीमती गोपा चक्रबोर्ती सहित श्री उपमुख्य अभियंता श्री शुभमय मुख़र्जी , श्री देबकांति गुप्ता भाया श्री अरिजीत मजूमदार , श्री रंजीत दास, श्री मुकेश प्रसाद, श्रीमती पूनम, श्रीमती रुनु सरकार, श्रीमती शर्मिष्ठा श्री मनीष जैन , मोहम्मद शमीम अहमद , इस्माईल मियां विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी सम्मानित महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान अपने अपने विचार रखे एवं अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन श्री इस्माईल मियां हिंदी अधिकारी एवं मोहम्मद शमीम अहमद मैनेजर सीएसआर ने किया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?