पुरुलिया में पुलिस और RPF का बड़ा प्रहार

पुरुलिया: अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ पुरुलिया जिला पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त रूप से एक बड़ा अभियान चलाया है। 13 और 14 जुलाई, 2026 को दो दिनों तक चली सघन छापेमारी में सुरक्षा बलों ने करीब 1.9 टन अवैध कोयला और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को जब्त करने में सफलता पाई है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।जिला पुलिस के अनुसार, यह अभियान तस्करी के हॉटस्पॉट को निशाना बनाकर चलाया गया.गड़ जयपुर रेलवे स्टेशन यहाँ पुलिस और RPF की संयुक्त टीम ने एक ट्रॉली वैन को पकड़ा, जिसमें 1,000 किलो कच्चा कोयला और चूरा लदा था। इसी क्षेत्र में एक लावारिस मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए उसे जब्त किया गया, जिससे 600 किलो कोयला बरामद हुआ।वही रांची रोड, पुरुलिया टाउन में गश्त के दौरान पुलिस ने एक नंबर-रहित इलेक्ट्रिक मालवाहक गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर इसमें से 300 किलो जला हुआ कोयला बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपियों से जब कोयले के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने चालक और कथित मालिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया है।
पुरुलिया जिला पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले के प्राकृतिक संसाधनों की लूट और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस की यह 'जीरो टॉलरेंस' नीति आगे भी जारी रहेगी।
फिलहाल, पुलिस जब्त की गई सामग्री के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले की गहन जांच जारी है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?