विश्व हिंदू परिषद की पहल से 21 दिन बाद घर लौटी लापता आदिवासी नाबालिग प्रयागराज से सकुशल बरामद

विश्व हिंदू परिषद की पहल से 21 दिन बाद घर लौटी लापता आदिवासी नाबालिग प्रयागराज से सकुशल बरामद

दुर्गापुर(तारकेश्वर राय ) औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के अमराई गांव से लापता हुई एक आदिवासी नाबालिग लड़की को विश्व हिंदू परिषद की सक्रियता और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट जोन स्थित दुर्गापुर थाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों से सकुशल बरामद कर लिया गया है। लड़की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिली।जानकारी के अनुसार, नाबालिग के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस प्रशासन पर लगातार दबाव बनाकर खोज अभियान तेज कराया। कड़ी मेहनत और तकनीकी सहायता के बाद पुलिस टीम ने प्रयागराज से लड़की को ढूंढ निकाला। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने लड़की को उसके परिवार के हवाले किया। परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं और उन्होंने विहिप व पुलिस प्रशासन का आभार जताया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज की बेटियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम ऐसे मामलों में हमेशा प्रशासन के साथ खड़े रहेंगे।एक लापता बेटी का घर लौटना सिर्फ एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए राहत की सांस है। इस घटना ने साबित किया कि जब संगठन, प्रशासन और समाज एकजुट होकर प्रयास करें, तो कोई भी बेटी असहाय नहीं रहती। विश्व हिंदू परिषद की इस पहल ने फिर दिखाया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और बेटियों की रक्षा ही हमारी असली पहचान है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0