दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मनाई गई



दुर्गापुर न्यूज़ :दुर्गापुर वार्ड नंबर 34 में दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की ओर से मुंशी प्रेमचंद जी का जयंती मनाया गया.यह कार्यक्रम मुंशी प्रेमचंद शिशु शिक्षा केंद्र में किया गया. जिसमें सबसे पहले उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. इसके उपरांत भारतीय जनमानस में मुंशी जी द्वारा रचित कहानी उपन्यास पर चर्चा की गई. मुंशी प्रेमचंद शिशु शिक्षा केंद्र की शिक्षाओं को मुंशी प्रेमचंद जी का एक चित्र भेंट की गई. जिसे दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने दिया. यह चित्र दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रदेव प्रसाद यादव द्वारा बनाया था. कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों सहित सभी को मुंह मीठा कराया गया. संघ के संस्थापक महासचिव अजय कुमार चौबे ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद जी की144 वी जयंती मनाई जा रही है. कलम के सिपाही भारतीय साहित्य में ध्रुव तारा की तरह हमेशा चमकते रहेंगे. मुंशी प्रेमचंद जी जीवंत और ज्वलंत जनमानस की समस्या को अपने जीवन काल में लिखते आए थे. गोदान, मैला, आंचल,ऐसे कई उपन्यास है जो भारतीय साहित्य में अमर हैं. गांव की दशा किसने की दशा मध्यवर्गीय परिवार उस समय की तत्कालीन वर्तमान समस्या सभी का जिक्र उनकी कहानियों में उनके उपन्यासों में मिलता है. कार्यक्रम को सफल करने में समाजसेवी और संघ के शुभचिंतक मुन्ना सिंह,साथ ही भीम मंडल सुजीत सिंह ओम प्रकाश शर्मा संघ के शुभचिंतक मिंटू चौधरी और भी कई लोग शामिल थे.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?