विश्व खाद दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन कार्यक्रम

दुर्गापुर(अमन राय ): पश्चिम बंगाल के सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष में दुर्गापुर के वार्ड नंबर 13 अंतर्गत मेन गेट फ्रेंड्स क्लब ग्राउंड मे महिलाओं के लिए स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया था | इसके अलावा क्षेत्र के बच्चों के लिए आर्ट्स कंपटीशन भी आयोजित किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई | इस मौके पर डॉक्टर देवश्री दे फोस्टक ट्रेनर एवं साइंटिस्ट, सोहम बनर्जी जेनेरिक कॉउन्सिलर, किरणमोनी देबनाथ फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर एफससएई, प्रमिता रॉय मुख़र्जी,तथागता दत्ता, फूड सेफ्टी ऑफिसर एफससएई, परिथा त्रिपाठी,एफईसीसई, नूपुर अग्रवाल, आईटीसी सीएसआर टीम,कराती गुप्ता,आईटीसी सीएसआर टीम के अलावा डीएमसी बोर्ड ऑफ एडमिनिस्टेशन के सदस्य धर्मेंद्र यादव,वारिया पुलिस फाड़ी के प्रभारी सौमेन बनर्जी के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?