आईएसपी सीएसआर के तहत स्कूल यूनिफॉर्म एवं पाठ्य सामग्री का वितरण

आईएसपी सीएसआर के तहत स्कूल यूनिफॉर्म एवं पाठ्य सामग्री का वितरण

आसनसोल(अमन राय): सेल इस्को इस्पात संयंत्र ,बर्नपुर के सीएसआर विभाग के तत्वाधान में धेमोमेन कोलियरी हिन्दी जूनियर हाई स्कूल में करीब 150 बच्चों को स्कूल यूनिफार्म ,स्वेटर, मोजा,आईडी कार्ड, और नोटबुक इत्यादि वितरित किया गया।इस अवसर पर आईएसपी की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार, सीजीएम (नगर सेवाएँ एवं सीएसआर) ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बच्चों के उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य की कामना की । उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि वे तमाम अभाव और संसाधनों की कमी के बावजूद बच्चों को शिक्षित करने में अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहें हैं इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं । उन्होंने आशा व्यक्त कि इस्को इस्पात संयंत्र का सी एस आर विभाग बच्चों के पढाई सुचारू से चले, इसके लिए यथा संभव आगे भी सहयोग करता रहेगा और भरोसा दिलाया कि क्लासरूम, बाउण्ड्री और टायलेट जैसी आधारभूत समस्या को दूर करने का समुचित प्रयास किया जायेगा।इससे पहले स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा डांस,कविता-पाठ,एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों के अनुशासन, कार्य कुशलता को देखकर वहाँ उपस्थित सभी लोग आनंदित हुए। इस अवसर पर आईएसपी से वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश कुमार एवं बलराम कुमार और स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, श्री कैलाश राय,अशोक कुमार यादव, रुबी कुमारी और नाजमा भी उपस्थित रहे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0