क्षेत्र में सड़क निर्माण काम शुरू किया गया

क्षेत्र में सड़क निर्माण काम शुरू किया गया


आसनसोल :पंचायत के सीएफसीजी कोष से दो लाख रुपये की लागत से शुक्रवार को देंदुआ पंचायत अंतर्गत  न्यू कॉलोनी की सड़क का शिलान्यास किया गया. इस दिन बाराबनी विधायक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी भोला सिंह व समाजसेवी मनोज तिवारी, पंचायत सदस्य रेखा मलिक के साथ ग्राम पंचायत देंदुआ के प्रधान शिमुला मरांडी ने कास्ट रोड के निर्माण के नारियल तोड़कर शिलान्यास किया.
अत: विधायक एवं महापौर विधान उपाध्याय के आदेश से लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति की गई।इस दिन समाजसेवी मोबिन खां, रामचंद्र साव, विजय सिंह, सोनी सिंह, बिल्टू साव, सीमा पाण्डेय, मीना देवी आदि अनेक उपस्थित थे। .


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0